
एक्स रे परीक्षण में बिहार में जहानाबाद रहा तीसरे स्थान
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -भारत सरकार के निर्देशानुसार बिहार सरकार के नेतृत्व में राज्य भर में चलाए जा रहे टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जहानाबाद जिले ने टीबी उन्मूलन की दिशा में विशेष अभियान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।
संवेदनशील आबादी के एक्स-रे परीक्षण में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जहानाबाद ने पूरे बिहार में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। साथ ही सरकार के टीबी मरीजों को न्यूट्रीशन किट वितरण में जहानाबाद में एल्केम लेबोरेट्रीज़ के सहयोग से जिले के सभी टीबी मरीजों के लिए टीबी फूड कम न्यूट्रिशन किट उपलब्ध कराई गई है। यह पोषण किट आगामी छह माह तक नियमित रूप से टीबी प्रभावित मरीजों के बीच वितरित की जाएगी, जिससे उपचार के दौरान उनकी पोषण संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके तथा उपचार की सफलता दर में और अधिक वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।
इस बात की जानकारी देते हुए जिला पदाधिकारी ने बताई कि इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी चिकित्सकों, आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम, तथा अभियान से जुड़े सभी सहयोगी संस्थानों के प्रयासों से इस मुकाम तक पहुंच पाए।

जिला पदाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति में टीबी के लक्षण दिखाई दें, तो वे निकटतम सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में निःशुल्क जांच एवं उपचार का लाभ अवश्य लें क्योंकि टीबी एक इलाज से पूर्णतः ठीक होने वाला रोग है एवं सही दावा तथा स्वस्थ जीवनशैली से बिल्कुल जड़ से मिटाया जा सकता है। इसलिए उन्होंने सभी से पुनः अपील की कि टीबी से डरना नहीं है एवं टीबी की स्क्रीनिंग कराकर सही दावा एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर अपने जहनाबाद जिला को टीबी मुक्त जिला बनाना है।
