
रामपुर मनिहारान 23
जून
तहसील में प्रदेश सरकार की ई-रजिस्ट्री ऑनलाइन व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टाम्प वेंडरों ने मंगलवार को कामकाज बंद रखकर प्रदर्शन किया।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी अनिल गुर्जर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम डॉ. पूर्वा को सौंपा।ज्ञापन में कहा गया कि नई ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने से अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टाम्प विक्रेताओं के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो सकता है।वक्ताओं ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश लोगों को तकनीकी जानकारी नहीं होने के कारण ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।विरोध प्रदर्शन के दौरान सभी अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक और स्टाम्प वेंडर कार्य से विरत रहे तथा ई-रजिस्ट्री व्यवस्था को वापस लेने की मांग उठाई।ज्ञापन सौंपने के समय बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक और स्टाम्प वेंडर बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
