
रामपुर मनिहारान 23 जून
सहारनपुर में भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने अपने आवास पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
इस अवसर पर विधायक देवेंद्र निम ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, राष्ट्रभक्ति और सिद्धांतों के प्रति समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण है।देवेंद्र निम ने बताया कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए दिया गया उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी समाज और राष्ट्र को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।कार्यक्रम में उनके आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प भी दोहराया गया।
