जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर पदाधिकारियों के साथ किया बैठक।

Breaking news News बिहार

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले में होने वाली केन्द्रीय चयन परिषद् (सिपाही भर्ती) परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से ब्रीफिंग की।
इस बात की जानकारी प्रेस रिलीज के द्वारा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सिपाही भर्ती परीक्षा का संचालन किया जाएगा। इसके लिए सभी तरह की तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर विधि व्यवस्था, एवं शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर दिशा निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को परीक्षा केंद्रों की गोपनीयता एवं सतर्कता बरतने के साथ साथ सक्रिय रहते हुए कदाचार मुक्त परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया।


वहीं उन्होंने बताया कि जिला पदाधिकारी ने आवश्यक निर्देश जारी कर कहा कि परिक्षार्थियों को सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ निय॑त्रण , एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए निगरानी तथा परीक्षा सम्बन्धी निर्धारित दिशा निर्देश को कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि अबैध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी उपस्थित पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारियों को अपने दायित्वों का पूर्ण निर्वहन, पूर्ण निष्ठा, निष्पक्षता एवं सजगता के साथ करने को निर्देश दिया गया है।किसी प्रकार की कोताही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई सुनिश्चित है। तथा हर संभव कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने की बात कही।