
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -रतनी -शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मछारा में दो पक्षों के बीच पूर्व से चली आ रही विवाद को लेकर मारपीट की घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से लिखित आवेदन के आलोक में मामला दर्ज किया गया है।
थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि कि शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मछारा निवासी मणी यादव के लिखित आवेदन के आलोक में रामजी यादव सहित दस लोगों पर मारपीट, महिला के साथ अभद्र व्यवहार, एवं घर से रुपया तथा जेवरात चोरी कर ले भागने का आरोप लगाया है। उसने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि रामजी यादव ने मुझे अकेला देख घर के पास बैठे हुए अवस्था में अचानक लाठी से प्रहार किया, और उसके साथ अन्य लोगों ने भी मारपीट किया, जिससे जख्मी हालत में परिजनों द्वारा उपचार हेतु सी एच सी शकूराबाद में लाया। वहीं मौका देख रामजी कुछ अपने परिजनों को फ़ोन पर सुचित कर बुलाया, जो घर में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता किया,और जाते जाते बक्सा से कुछ नगद तथा जेवरात ले भागने का आरोप लगाया है।
वहीं दूसरी ओर रामजी यादव ने मणी यादव सहित चौदह लोगों के विरुद्ध मारपीट करने का आरोप लगाते हुए लिखित आवेदन दिया। उसने आरोप लगाया है कि मणी यादव सहित अन्य लोगों ने मुझे तथा मेरे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया है।
वहीं थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के लिखित आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
