
मौके पर पुलिस पहुंच शव को अपने कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट
जहानाबाद -जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जहां एक आहर में सड़ी गली महिला की लाश देखते ही सनसनी फ़ैल गई।लाश की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
वही घटना की सुचना घोषी थाना को दिया गया, घटना की सुचना प्राप्त होते ही मौके पर पुलिस पहुंच शव को आहर से बाहर निकाला, परंतु लाश सड़ी गली होने के कारण पहचान करने में दिक्कत हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार शव को देखने हेतु लगी भीड़ में से ही महिला की कपड़ा तथा माला देख पहचान किया,जो कि घोसी थाना क्षेत्र के गोलकपुर निवासी महेश्वरी देवी के रूप में हुई।
मृतक महिला के पुत्र सुरेश महतो ने बताया कि करीब दो माह पूर्व मेरी मां घर से लापता हो गई थी,जिसकी सुचना घोषी थाना में मेरा छोटा भाई की पत्नी ने लापता होने की सनहा दर्ज कराई थी। चुकी हमलोग बाहर रहते हैं।
वही उन्होंने बताया कि मेरी मां का मानसिक रूप से कुछ विक्षुप्त थी तथा पैर में लकवा का भी शिकायत था। हमलोग बाहर से मां की लापता होने पर घर आए और खोजबीन कर रहे थे।
वही आज जानकारी मिली की एक लाश देहुनी आहर में मिली है,लाश मिलने की खबर प्राप्त होते ही,पहुचा,तो कपड़ा,माला आदी से पहचान किया। वही शव को पहचान होते ही परिजनों में चित्कार मच गया।
वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु जहानाबाद भेजा।
