
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -रतनी -अच॑ल अधिकारी रतनी फरीदपुर नुजहत की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है,अनमितता,कार्य में लापरवाही बरतने, तथा अवकाश के क्रम में दाखिल खारीज करने जैसे कई गम्भीर आरोप लगी है।
अपर मुख्य सचिव,राजस्व भूमि सुधार विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के आलोक में अंचल अधिकारी रतनी फरीदपुर नुजहत के विरुद्ध प्रपत्र गठित कर विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
विभागीय अधिसूचना में अंचल अधिकारी पर अनमितता, कार्य में लापरवाही, अवकाश अवधि में डोंगल का प्रयोग करना, दाखिल खारिज मामले को न निपटाना, परिमार्जन करने में मनमानी करना जैसा कई गम्भीर आरोप साबित होने के फलस्वरूप जिला पदाधिकारी के पत्रांक 425 दिनांक 17-5-2025 के द्वारा अपर मुख्य सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग , बिहार पटना को अंचल अधिकारी रतनी फरीदपुर नुजहत के विरुद्ध पत्र प्रेषित किया गया था। प्रेषित पत्र में अंचल अधिकारी पर अवकाश अवधि उपभोग के पश्चात पद भार ग्रहण नहीं करना, राजस्व सम्बंधी कार्यों में लापरवाही बरतना, अवकाश अवधि में डोंगल का प्रयोग कर दाखिल खारिज करना, जिला स्तर के आदेश का अनुपालन न करना एवं जिला पदाधिकारी का आदेश का अवहेलना करना जैसे कई गम्भीर आरोप लगाते हुए प्रपत्र गठित कर विभागीय कार्रवाई करने की अनुशंसा की गई थी।
फलस्वरूप अपर मुख्य सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार पटना ने अंचल अधिकारी रतनी फरीदपुर पर प्रपत्र (के) गठित कर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।
वहीं बताया जाता है कि किसानों की समस्या को ना सुनना,तथा समय पर समाधान ना करने जैसी भी बाते सामने आई है।
