आगामी रविवार को ग्राम सेसम्बा में लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर।

Breaking news News बिहार स्वास्थ्य

जांच शिविर के साथ साथ सी पी आर की दी जाएगी प्रशिक्षण।

जहानाबाद रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -रतनी -प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सेसंबा में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस बात की जानकारी देते हुए
सेवा निवृत्त प्राधानाध्यापक अशोक कुमार बताया कि मेरे निजी आवास के पास निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया है।, जिसमें क्षेत्र के लोगों को विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि मेडी हार्ट हॉस्पिटल, पटना के चिकित्सक डॉ. पी.सी. सिंह के साथ साथ विभिन्न तरह के रोग से सम्बंधित चिकित्सक की देख रेख में इस डायबिटीज, थायराइड, ब्लड प्रेशर (बीपी) समेत खून से जुड़ी कई प्रकार की जांच नि:शुल्क की जाएगी। उन्होंने बताया कि बदलती जीवनशैली के कारण इन बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में समय पर जांच और जागरूकता बेहद जरूरी है।शिविर की खास बात यह रहेगी कि इसमें हार्ट अटैक की स्थिति में तुरंत किए जाने वाले प्राथमिक उपचार, यानी सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। डॉक्टरों की टीम लोगों को व्यावहारिक तरीके से समझाएगी कि आपात स्थिति में किस प्रकार किसी की जान बचाई जा सकती है।आयोजकों ने प्रखंड क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होते हैं, जहां उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों से मुफ्त परामर्श और जांच की सुविधा मिलती है।स्थानीय लोगों में इस शिविर को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।