
माननीय वन एवं पर्यावरण जलवायु मंत्री डॉ प्रमोद चंद्रवंशी ने तालाबों का किया निरीक्षण।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद – बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण जलवायु परिवर्तन म॑त्री डॉ प्रमोद चंद्रवंशी ने जिले के ग्राम दक्षिणी, धरातल,अमथुआ एवं चाड़ स्थित तालाबों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में माननीय मंत्री ने तालाबों की स्थिति पर नाराजगी जताई, तथा जल्द ही तालाबों को जिर्णोद्धार कराने एवं तालाबों को विकसित करने की बात कही।
उन्होंने बताया कि तालाबों की देख रेख एवं सुरक्षा के लिए एक टीम गठित की जाएगी। जिसमें सरकारी कर्मी के साथ साथ समाजिक कार्यकर्ता की सहभागिता आवश्यक है।

जिससे तालाबों की स्थिति बेहतर हो सकें। उन्होंने तालाबों की जिर्णोद्धार के साथ साथ रख रखाव पर विशेष ध्यान देने की बात कही। तालाबों के किनारे फलदार वृक्ष के साथ साथ औषधीय पौधा भी लगाया जाएगा। ताकि पर्यावरण के साथ स्वास्थ्य लाभ भी मिल सके।
वहीं उन्होंने बताया कि बृक्ष की सुरक्षा की जिम्मेवारी वन विभाग के होगी।

इस मौके पर माननीय मंत्री के साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल रहे।
