रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/तहसील बार एसोसिएशन की बैठक में नवनिर्मित तहसील भवन में उपनिबन्धक कार्यालय न होने से रोष प्रकट किया गया।

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/तहसील बार एसोसिएशन की बैठक में नवनिर्मित तहसील भवन में उपनिबन्धक कार्यालय न होने से रोष प्रकट किया गया। साथ ही विरोध में तीन दिन सभी कार्यों से विरत रहकर उपनिबंधक कार्यालय का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया।


रिपोर्ट वैभव गुप्ता।


सोमवार को नवनिर्मित तहसील भवन में आयोजित तहसील बार एसोसिएशन की अध्यक्षता अध्यक्ष प्रवीण सिंह पुंडीर व संचालन महासचिव एडवोकेट धन किशोर ने किया। बैठक में अध्यक्ष प्रवीण सिंह पुंडीर ने कहा कि नवनिर्मित तहसील भवन में उप निबन्धक कार्यालय स्थानांतरित न होने के कारण अधिवक्ताओं को उप निबन्धक कार्यालय से विलेख/दस्तावेज तैयार करने के लिए पुरानी तहसील के चैम्बर में कार्य करना पड़ रहा है। परन्तु पुरानी तहसील में सुरक्षा न होने के कारण अधिवक्ताओं के चैम्बरों को शरारती तत्वों द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसलिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाता है कि नवनिर्मित तहसील में उपनिबंधक कार्यालय स्थानांतरित होने के विरोध में 9 मार्च से 11 मार्च यानि तीन दिन तक बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता गण उपनिबंधक कार्यालय का अपने कार्यों से विरत रहकर बहिष्कार करेंगे। बैठक में अध्यक्ष प्रवीण सिंह पुंडीर, महासचिव धनकिशोर, राजकुमार, प्रमोद कुमार, मोनू कुमार, सुशील कुमार, अंकुर, कुलदीप, राकेश, रविंद्र, सीमा मौर्य, विपिन राणा, यशपाल, विपिन कुमार सैनी आदि उपस्थित रहे।