
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद– जिले के खिलाड़ियों ने खेलों के क्षेत्र में लगातार सफलता प्राप्त कर रहे हैं।जिसके फलस्वरूप कई खेल विधाओं में जहानाबाद के खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सफलता का परचम लहरा रहे हैं।
इसी क्रम में चंडीगढ़ में चल रहे अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज भारोतोलन टूर्नामेंट में दिनांक 7 मार्च को जिले के कल्पा थाना के, धर्मपुर निवासी भोला सिंह के ने 110 किलोग्राम भार वर्ग में बिहार के तरफ से स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।
यहां यह बता दें कि भोला सिंह पूर्व में भी जहानाबाद का नाम विभिन्न मंचों पर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्ज करा चुके हैं। इसके पूर्व में जूनियर राष्ट्रीय भारोतोलन चैंपियनशिप 2022-23, 2023-24 एवं 2024- 25 में क्रमशः कांस्य ,रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त कर चुके हैं।
वहीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2019 एवं 2021 में क्रमशः रजत एवं स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं।
राज्य सरकार ने खेलों के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए “मेडल लाओ नौकरी पाओ ” योजना के तहत उन्हें नौकरी भी प्रदान की है और भोला सिंह अभी उद्योग विभाग में लिपिक के पद पर लखीसराय में पदस्थापित हैं।भोला सिंह की उपलब्धि पर जिले के खेल प्रशंसकों के बीच प्रसन्नता की लहर है ।वहीं इस बात की जानकारी देते हुए जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय ने श्री सिंह कि इस उपलब्धि की सराहना करते हुए जीत की बधाई दी ।
