पुलिस अधीक्षक ने डायल -112 एवं टाइगर मोबाइल बल का किया निरीक्षण।

Breaking news News बिहार

मोटरसाइकिल एवं तैनातीए उपकरणों की स्थिति का लिया जायजा।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद – जिले में पुलिस व्यवस्था एवं पुलिस बल को आपुटुडेट रहने को लेकर हमेशा शामिक्षा की जा रही है।
इसी कड़ी में आज शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने पुलिस केंद्र में डायल -112 एवं टाइगर मोबाइल बल मे प्रतिनियुक्त बलों की निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मोबाइल टाइगर बल की तैनाती में उपलब्ध कराई गई मोटरसाइकिल का निरीक्षण किया साथ ही तैनातिए उपकरणों की स्थिति एवं परिचालन व्यवस्था का गहन समीक्षा की ।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में विधी व्यवस्था में किसी प्रकार की कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए आज टाइगर मोबाइल एवं डायल -112 का निरीक्षण किया गया।साथ ही साथ आवश्यक निर्देश भी दिया गया है।