
रामपुर मनिहारान
विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक महंत मुकेशनाथ जी महाराज के निर्देश और गौरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री नागेश्वर प्रसाद मिश्रा की संस्तुति पर गाँव नौरंगपुर निवासी अमित कुमार को उत्तर प्रदेश गौरक्षा प्रकोष्ठ का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
अमित कुमार की नियुक्ति से रामपुर मनिहारान क्षेत्र, उनके गांव नौरंगपुर और पूरे सहारनपुर जिले में समर्थकों व शुभचिंतकों के बीच खुशी का माहौल है। अमित कुमार ने कहा कि वह संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ हिंदुत्व के प्रचार-प्रसार तथा गौमाता की सेवा और संरक्षण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ को प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाएंगे। अमित कुमार ने यह भी कहा कि उनकी इच्छा है कि भविष्य में योगी आदित्यनाथ देश के प्रधानमंत्री के रूप में भी नेतृत्व करें।
