
मोतिहारी।
मोतिहारी पुलिस ने आज एक बड़े भूमाफिया के बिरुद्ध की बड़ी करवाई की है। इस क्रम में अरेराज थानाध्यक्ष ने बड़े भूमाफिया व बाहुबली एवं दर्जनों मामले में वांछित रामएकबाल यादव को किया गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार भूमाफिया पर पूर्व से 35 कांड दर्ज हैं। इस मामले में अरेराज थाना अध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी अग्रतर करवाई में जुट गई है।गिरफ़्तार भूमाफिया मलाही थाना के मंझरिया गांव निवासी बताया जाता है। बताया जाता है कि यह कार्रवाई एसपी स्वर्ण प्रभात के भूमाफियाओं के बिरुद्ध सख्ती के निर्देश पर हुई है।
