चंपारण की खबर::शादी ब्याह और समारोह में व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति निर्वाध हो : एसडीओ

Breaking news News बिहार

बैठक में घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी या डायवर्जन पर निगरानी का निर्देश

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

जिले के पकड़ीदयाल अनुमंडल में घरेलू गैस की कालाबाजारी एवं उसके कन्वर्जन के विरुद्ध निगरानी एवं कार्रवाई करने को लेकर पकड़ीदयाल एसडीओ ने की विभिन्न गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक अपने कार्यालय कक्ष में की।

इस बैठक का उद्देश्य यह था कि शादी-विवाह और सामाजिक समारोहों के दौरान व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
शादी के सीजन (14 अप्रैल 2026 से शुरू) में रसोई गैस की किल्लत को दूर करना, घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग रोकना और समारोहों के लिए सुचारू रूप से कमर्शियल गैस उपलब्ध कराना है।
अनुमंडल पदाधिकारी निर्देश दिया कि पारदर्शिता और रिकॉर्ड आपूर्ति अधिकारी वितरण रिकॉर्ड की निगरानी करेंगे। ताकि जवाबदेही बनी रहे और सिलेंडर की कालाबाजारी या डायवर्जन (घरेलू को व्यावसायिक उपयोग में बदलना) को रोका जा सके।