चंपारण की खबर::ध्यानपूर्वक एवं संयम के साथ लें प्रशिक्षण, जिससे कार्य गुणवत्ता सरल व सुगम होंगे: डीएम

Breaking news News बिहार

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

भारत की जनगणना के प्रथम चरण (मकान सुचिकरण एवं मकानों की गणना) से संबंधित प्रगणको एवं पर्यवेक्षकों का सुगौली प्रखंड के बीआरसी भवन में चल रहे प्रशिक्षण का जिलाधिकारी सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी सौरभ जोरवाल ने औचक निरीक्षण किया।
बता दें कि पूर्वी चंपारण जिला में कुल 37 चार्जों प्रखंड एवं नगर निकायों में जनगणना 2027 के प्रथम चरण से संबंधित कार्यों के संबंध में प्रकरण को एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्य 13 अप्रैल से चल रहा है। यह प्रशिक्षण 24 अप्रैल तक संचालित होगा।
इस प्रशिक्षण में प्रगरणको एवं प्रशिक्षकों के गणना कार्य क्षेत्र का निर्धारण, मकान का सूचीकरण एवं मकान पर नंबर देने, लेआउट मैप तैयार करने तथा परिवार से संबंधित 33 प्रकार के प्रश्न से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
जिलाधिकारी द्वारा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को बताया गया है कि भारत की जनगणना 2027 देश की सोलहवीं तथा स्वतंत्र भारत की आठवीं जनगणना है। भारत की जनगणना अपनी समृद्ध परंपरा के कारण विश्व की सर्वश्रेष्ठ जनगणनाओं में से एक मानी जाती है तथा यह विश्व के सबसे बड़े प्रशासनिक कार्यों में शामिल है। जनगणना की इस महान ऐतिहासिक परंपरा में आप जैसे कर्मियों का जुड़‌ना एक गरिमा का पूर्ण एहसास कराता है।


जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आप सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक फील्ड ट्रेनरों के दिए जाने वाले इस प्रशिक्षण को ध्यानपूर्वक एवं संयम के साथ ग्रहण करें। क्योंकि जितना अच्छी तरह से आप प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे तो कार्य की गुणवत्ता उतनी ही अच्छी, सरल और सुगम होगी।
प्रशिक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सुगौली नूतन किरण, अपर चार्ज गणना पदाधिकारी पप्पू कुमार, फील्ड ट्रेनर मुकेश कुमार पटेल, राकेश कुमार श्रीवास्तव, प्रभुनाथ प्रसाद, राजेश कुमार, विनोद कुमार चौधरी एवं कुणाल कुमार चौबे उपस्थित थे।