
डी.एल.एड. सत्र 2025–27 के प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं को अभ्यास पाठ (Teaching Practice) कार्यक्रम हेतु आज महाविद्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर विभिन्न विद्यालयों के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रशिक्षुओं को सफल, अनुशासित एवं प्रभावी अध्यापन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
मॉडर्न शैक्षणिक समूह के सचिव डॉ० शैलेश कुमार व महासचिव, एसोसिएशन ऑफ़ टीचर ट्रेनिंग इंस्टीट्युशन, पटना (बिहार) ने कहा कि अभ्यास पाठ शिक्षक-प्रशिक्षण का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है। इसके माध्यम से प्रशिक्षुओं को विद्यालयी वातावरण में शिक्षण-कौशल, कक्षा-प्रबंधन, विद्यार्थियों के साथ संवाद तथा शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा। प्रशिक्षुओं से अपेक्षा की गई कि वे अपने आचरण, समयपालन, अनुशासन एवं समर्पण से महाविद्यालय की गरिमा बनाए रखते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करें।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार सिंह, सहायक प्राध्यापक मुन्नी कुमारी, सलमा प्रवीण एवं रवि राय चन्द्र ने सभी प्रशिक्षुओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अभ्यास पाठ भविष्य के कुशल, संवेदनशील एवं उत्तरदायी शिक्षक बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से विद्यालयों में सकारात्मक सोच, नवाचारपूर्ण शिक्षण विधियों तथा नैतिक मूल्यों के साथ कार्य करने का निर्देश दिया । इस अवसर पर पूजा, कंचन, रम्भा, रिद्धि, नीलू, सुप्रिया, दीक्षा, सबा, बंटी, रूपा, वैष्णवी, सायका, संजना, सिंकू, बिन्दु, केशवा, तबस्सुम, निभा, कृतिका, निक्की, आकांक्षा, वीणा, सिम्पी, निशा, गुड़िया, सकीना, गिन्नी, रीना, गोल्डन, प्रीति, काजल, नेहा, रूही, पम्मी, बिरेन्द्र, दीपक, पिंटू तथा अन्य को अभ्यास पाठ हेतु रवाना किया गया |
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षुओं को हरी झंडी दिखाकर उनके निर्धारित अभ्यास विद्यालयों के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं सभी प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
