अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा दिल्ली प्रदेश इकाई के गठन हेतु सफल संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठननई दिल्ली, 20 जुलाई 2026।

Breaking news News बिहार

अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के निर्देशानुसार आज दिल्ली प्रदेश इकाई के गठन के लिए एक भव्य संगठनात्मक बैठक एवं निर्वाचन कार्यक्रम का आयोजन रानी सती मंदिर, अंगूरी बाग, लाल किला, गेट संख्या–3, मेट्रो स्टेशन के पीछे, नई दिल्ली में अपराह्न 2:30 बजे से किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों चंद्रवंशी समाज के प्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों, महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री एवं पाँच राज्यों (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड एवं पश्चिम बंगाल) दिल्ली प्रदेश महासभा के संयोजक एवं चुनाव प्रभारी मनोज चंद्रवंशी प्रभारी रणविजय रोशन तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणजीत चंद्रवंशी ने प्रमुख रूप से उपस्थित रहकर संगठनात्मक प्रक्रिया का सफल संचालन किया
बैठक का प्रारंभ समाज के महापुरुषों के स्मरण एवं पुष्पांजलि प्रथम चक्रवर्ती सम्राट महाराज जरासंध एवं चंद्रवंशी समाज के कुलभूषण स्वर्ग नथनी प्रसाद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित और नारों के गुंजायमान से शुरू हुआ। संगठन की एकता, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हुआ। इसके उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के मार्गदर्शन एवं निर्देशों के अनुरूप लोकतांत्रिक एवं सर्वसम्मत वातावरण में दिल्ली प्रदेश की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
सर्वसम्मति से एडवोकेट राज सिंह चंद्रवंशी को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सर्वसम्मति से संपन्न होने पर उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने जोरदार तालियों के साथ नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं नई टीम का स्वागत किया।


राष्ट्रीय मंत्री एवं चुनाव प्रभारी मनोज चंद्रवंशी ने निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक परंपरा और सर्वसम्मति की भावना संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी संगठन के राष्ट्रीय उद्देश्यों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाएगी।
इस अवसर पर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम निवास चंद्रवंशी, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष महेश्वर चंद्रवंशी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीनिवास चंद्रवंशी, संगठन के अनेक पूर्व पदाधिकारी, वरिष्ठ समाजसेवी, महिला प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय महामंत्री रणविजय रोशन ने अपने संबोधन में कहा कि अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवाओं के नेतृत्व विकास थाता राष्ट्रहित के लिए समर्पित
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणजीत चंद्रवंशी ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता और अनुशासन में निहित है। उन्होंने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचने, युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा संगठन को गाँव-गाँव और घर-घर तक मजबूत करने का आह्वान किया।


नव-निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट राज सिंह चंद्रवंशी ने अपने संबोधन में सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ करेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठजनों, महिला प्रतिनिधियों एवं पूर्व पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए नई टीम को शुभकामनाएँ दीं तथा संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
अंत में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीनिवास चंद्रवंशी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों, दिल्ली प्रदेश के प्रतिनिधियों, महिला शक्ति, युवाओं एवं समाज के गणमान्यजनों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में दिल्ली प्रदेश संगठन समाज के हितों की रक्षा, सामाजिक समरसता, शिक्षा, संगठन विस्तार एवं राष्ट्र सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगा।


कार्यक्रम का समापन समाज की एकता, संगठन की मजबूती और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी सदस्यों ने नवगठित दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं तथा संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करने का विश्वास व्यक्त किया।