
उत्पाद विभाग की टीम में अंग्रेजी शराब से भरा कार को किया जप्त, शराब कारोबारी भी पुलिस के गिरफ्त में।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद – जिले के उत्पाद विभाग की टीम ने होली पर्व के लिए ले जा रहे अंग्रेजी शराब कारोबारी को धर दबोचा।
पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने होली पर्व को देखते हुए पुलिस विभाग तथा उत्पाद विभाग को सख्त हिदायत दी थी अबैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सघन कारवाई करें।
इसी कड़ी में आज सोमवार को उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली कि एक कार पर अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जहानाबाद आ रही है। सुचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने एक टीम गठित कर अंग्रेजी शराब कारोबारी को धर दबोचा।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के काको थाना क्षेत्र से एक कार से अंग्रेजी शराब से भरा, कारोबारी को भी गिरफ्तारी की गई है। झारखंड नम्बर की कार जिसका न जे एच 18 बी 2500 है उसपर 96-000लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। वहीं उत्पाद थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
