
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -रतनी -जिले में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं असमाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में परसबिगहा थाना अध्यक्ष ने तीन वर्षों से फरार चल रहे हत्या आरोपी को गिरफतार करने में सफलता पाई है।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि परसबिगहा थाना कांड संख्या 230/23 के हत्यारोपी नामजद अभियुक्त पप्पु साव ग्राम मालीचक बीते तीन वर्षों से फरार चल रहा था।उसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार सम्भावित ठिकानों पर छापामारी की कार्रवाई की जा रही थी। वहीं उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पप्पु साव अभी घर आया हुआ है, जिसे गिरफ्तार करने हेतु एक टीम गठित कर बड़े ही नाटकीय ढंग बीते मंगलवार की रात्रि गिरफ्तार कर लिया गया।
वहीं उन्होंने बताया कि विधिसम्मत कारवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जहानाबाद भेज दिया गया है।
