जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया ई वी एम/वी वी पैट वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण।

Breaking news News बिहार

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी, छिरिड• वाई भूटिया तथा अधीक्षक, कोटा किरण कुमार ने संयुक्त रुप से जहानाबाद जिला अंतर्गत ई.वी.एम./वी.वी.पैट वेयरहाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया ।
जिला पदाधिकारी ने बताई कि वेयरहाउस की स्थिति, साफ-सफाई एवं रख-रखाव का निरीक्षण किया गया तथा व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक के साथ साथ निदेशक, डी. आर. डी. ए. डॉ. रोहित कुमार मिश्रा, जिला अग्निशमन पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, ई.वी.एम./वी.वी.पैट वेयरहाउस राहुल कुमार, कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।