पूर्व प्रखंड बार्ड सघ अध्यक्ष की सड़क दुघर्टना से हुई मौत, परिजनों में मचा चित्कार।

Breaking news News बिहार



एन एच 33 पर बढे़ता पुल के पास हुई दुर्घटना, पटना जाने के क्रम में हो गई मौत।

जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -रतनी -जिले के किंजर और झुनाठी के बीच बढ़ेता पुल के पास गुरुवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें रतनी फरीदपुर प्रखंड के पूर्व बार्ड सदस्य झुनाठी गांव निवासी श्रीनाथ मिश्रा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि श्रीनाथ मिश्रा किंजर से झुनाठी अपने घर बाइक से आ रहे थे, तभी सामान से भरे एक टेम्पू ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल जहानाबाद लाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत गम्भीर स्थिति को देखते हुए पटना पी एम सी एच रेफर कर दिया। फलस्वरूप पटना जाने के क्रम में में ही रास्ते मौत हो गई।
इस घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। श्रीनाथ मिश्रा को एक नेक दिल और मिलनसार व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। वे सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे और भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य भी रहे हैं। उनके निधन से परिवार सहित पूरे गांव में मातम का माहौल है।
घटना की जानकारी उनके भतीजे रिकेश मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि श्रीनाथ मिश्रा झुनाठी गांव के रहने वाले थे और काफी समय से सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय थे। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना की खबर लगते ही प्रखंड क्षेत्र के बार्ड सदस्यों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
वहीं बार्ड संघ के प्रखंड अध्यक्ष रमेश यादव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीनाथ जी एक नेक दिल इंसान थे,इनकी निधन से काफी मर्माहत हूं। वहीं उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। तथा परिजनों को इस दुख की घड़ी में धर्य रखने की बात कही।