शिवहर::विद्यालय में आयुर्विधा कार्यक्रम का हुआ आयोजन, योग और स्वस्थ जीवन शैली का दिया संदेश

Breaking news News बिहार


शिवहर, प्रतिनिधि।

रा0 मध्य विद्यालय ताजपुर प्रखण्ड जिला-शिवहर। रा0 मध्य विद्यालय ताजपुर प्रखण्ड जिला-शिवहर में राष्ट्रीय आयुष मिशन भारतसरकार एंव राज्य आयुष समिति पटना तथा जिला आयुष समिति ने आयुर्विधा कार्य-क्रम आयोजीत किया गया। जिस मे स्कुल के प्रधानाध्यापक, नथुनी कुमार “निषाद “पंचायत जनप्रतिनिधि, मुखिया,अजय कुमार सिंह, विद्यालय अध्यक्ष, सहदेव राम, छात्र/छात्राएं एंव जिला से आये हुए चिकित्सा पदाधिकारी-गण योगा प्रशिक्षण में भाग लिए। जिला देशी चि0 पदा0 शिवहर डॉक्टर जमील अहमद कि अध्यक्षता मे कार्यक्रम किया गया । डॉक्टर आनंद किशोर प्रसाद, आयुर्वेदिक चि0 पदा0 माधोपुर छाता शिवहर डॉक्टर निभा कुमारी, आयु0 चि0 पदा0 तरीयानी शिवहर, विकास मित्र सुनील कुमार राम एंव शिक्षक शिवचंद्र चौधरी,जियालाल दास, अविनाश कुमार, आदित्य कुमार, कौशर खानम, हुनैजा खातून इत्यादी ने भाग लिया जिस मे योग को सिखाया गया। बतलाई गई कि प्रत्येक विद्यालय मे आयुष कल्व का गठन किया जाना है।जिसका उद्देश्य विद्यालय में नियमित योगा करवाना तथा आयुष विघा द्वारा स्वस्थ्य जीवन शैली कैसे अपनाया जाय।इसके बारे मे बताया गया। इस कार्यक्रम को समय-समय पर मोर्निंटिग आयुष कल्व के सदस्य द्वारा किया जाता रहेगा। सर्व सहमति से आयुष कल्व के सदस्य गण का चुनाव किया गया एंव 10 पौधे लगाय गये। इसी के साथ आज का वैठक समाप्त किया गया।