
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद – पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने जहानाबाद महिला थाना का निरीक्षण एवं जन संवाद कर आम जनों से समस्याओं से संबंधित जानकारी ली।
निरीक्षण के पूर्व पुलिस अधीक्षक को महिला थाना अध्यक्ष सहित पुलिस कर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दी।
वहीं पुलिस अधीक्षक ने आम जनों से संवाद कर लोगों की समस्यायों से अवगत हुए।
उन्होंने आम जनों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की बात कही, तथा मादक पदार्थ एवं अवैध रूप शराब कारोबारियों को गुप्त से पुलिस को अवगत कराने की बात कही। वहीं शिक्षा के प्रति बच्चों को जागरूक करते हुए संस्कार तथा भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक करने की बात कही।
जन संवाद के उपरांत आपराधिक कांडों की समिक्षा की। वहीं कांडों को त्वरित कार्रवाई करने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दी।
इस मौके पर थाना अध्यक्ष, अनुसंधान कर्ता एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दी।

