जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में महिला सहित तीन घायल,सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज।

Breaking news News बिहार



जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -रतनी -जमीनी विवाद को लेकर कही न कही से मारपीट की घटना घटने की मामला प्रकाश में आया करता है।
इसी कड़ी में जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम मिल्की चालीसा में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है, जहां एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गया,सभी घायलों का सदर अस्पताल जहानाबाद में कराया गया। वहीं घायल राजनाथ यादव के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम मिल्की चालीसा निवासी राजनाथ यादव अपने जमीन में मकान बनाने हेतु पिलर का निर्माण कार्य करने लगा,जिसपर महेंद्र यादव ने पिलर बनाने से रोक लगाने लगा। वहीं बाता बाती होते-होते खुनी सर्घष का रुप ले लिया, जिसमें पिंकू देवी,राजनाथ यादव तथा मुकेश यादव घायल हो गया, जिसे घायलावस्था में सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज मुहैया कराई।


वहीं इस सम्बन्ध में परसबिगहा थाना में राजनाथ यादव ने लिखित आवेदन में महेंद्र यादव सहित अन्य नौ लोगों के विरुद्ध आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।
वहीं थाना अध्यक्ष श्याम कुमार पांडेय ने बताया कि ग्राम मिल्की चालीसा निवासी राजनाथ यादव ने मारपीट की घटना को लेकर लिखित आवेदन दिए,जिनके आवेदन के आलोक में ग्राम मिल्की चालीसा निवासी महेंद्र यादव सहित नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कारवाई प्रारंभ कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि मामले को जांच करते हुए मारपीट की घटना की पुष्टि करते कारवाई प्रारंभ कर अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।