
रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/पुलिस ने एक अभियुक्त को लोहे के तार काटने वाले कटर के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के बाद न्यायालय में पेश किया है।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारन्टी/ शातिर अपराधी यों व नशा तस्करों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान के अनुपालन में एसपी सिटी सीओ नकुड़ के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम में शामिल एस आई ललित कुमार, कांस्टेबल अंकित कुमार ने गश्त के दौरान शाहबाज पुत्र वहीद निवासी मौहल्ला सराय को बाईपास नया बाजार के पास राजविहार कालोनी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से लोहे की तार काटने वाले कटर बरामद किया है। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने के बाद न्यायालय में पेश किया है।
