रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजन

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान 22 जुलाई
कस्बे के गाँव जनधेड़ा स्थित सन सिटी वाटर पार्क में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया

जिसमें विधायक देवेंद्र निम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश कश्यप गोंड रहे, जिन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं, जिनकी मेहनत से संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों में प्रत्येक बूथ पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया और पूरे उत्साह के साथ संगठन के लिए कार्य करने का भरोसा दिया। इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष अजीत राणा, जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।