जहानाबाद जिले के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण तो एक कांस्य पदक जितकर किया जिले का नाम रौशन।

Breaking news News खेल खुद बिहार



महाराष्ट्र में राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में पीयूष ने स्वर्ण एवं मोनिका ने जिता कांस्य।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले के महाराष्ट्र के संभाजी नगर में, राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता (भारोत्तोलन) ,2025- 26 का आयोजन में दो खिलाड़ियों ने पदक जीता।
यहां यह बता दें कि 5 जनवरी से राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता किया जा रहा है जो यह प्रतियोगिता 10 जनवरी को समाप्त हो रही है।
बिहार के तरफ से 14 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लिया है जिसमें से 08 खिलाड़ी जहानाबाद जिले से हैं। बिहार राज्य की टीम में जिला से 06 बालक एवं 02 बालिका हैं।
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 88 किलोग्राम भार वर्ग में, जहानाबाद के पीयूष कुमार ने 268 किलोग्राम भार उठाकर गोल्ड पदक पर कब्जा किया गया , तो वहीं बालिका वर्ग में मोनिका शर्मा ,77 किलोग्राम भार वर्ग में 250 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं।
इस बात की जानकारी देते हुए प्रशिक्षक गिरीजेश कुमार ने बताया कि जिला के रौशन कुमार ,अमन मेहता एवं अभिषेक राज साहिल कुछ अंकों से पदक प्राप्त करने से चुक गए।
वही जिला प्रशासन की ओर से जिला पदाधिकारी , अनिल कुमार सिन्हा एवं अपर समाहर्ता ,विशेष कार्यक्रम , तेज नारायण राय के द्वारा विजेता खिलाड़ियों को उनके इस उपलब्धी पर बधाई दी है। जिला पदाधिकारी के द्वारा कुछ अंकों से पदक टैली में स्थान प्राप्त करने में चूक गए खिलाड़ियों के प्रयासों की भी सराहना की है।