जहानाबाद पुलिस अधीक्षक ने आधा दर्जन थाना अध्यक्ष को एक दुसरे थाना में किया ताबादला।

Breaking news News बिहार



शकूराबाद थाना अध्यक्ष को मिला कल्पा थाना अध्यक्ष का प्रभार।

जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -रतनी -पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने शकूराबाद थाना अध्यक्ष अनन्त कुमार को कल्पा थाना अध्यक्ष का प्रभार सौंपा। वही कल्पा थाना अध्यक्ष राहुल कुमार -2 को शकूराबाद थाना अध्यक्ष बनाया है।
पुलिस अधीक्षक के पत्रांक संख104 दिनांक 8/1 के द्वारा निर्देश के आलोक में 1- शकूराबाद थाना अध्यक्ष अनन्त कुमार को शकूराबाद थाना से कल्पा थाना अध्यक्ष, 2-श्याम किशोर पांडेय को परसबिगहा थाना अध्यक्ष, से पाली थाना अध्यक्ष 3-राहुल कुमार -2 को पाली थाना अध्यक्ष से शकूराबाद थाना अध्यक्ष, 4-सुमन जी को कड़ौना थाना अध्यक्ष से सिकरीआ थाना अध्यक्ष,5-शिशुपाल कुमार को परसबिगहा थाना अध्यक्ष से पाली थाना अध्यक्ष एवं 6-संजय कुमार को सिकरीआ थाना अध्यक्ष से कड़ौना थाना अध्यक्ष बनाया गया है।
वही उन्होंने अपने निर्देश के आलोक में बताया है कि विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार आदेश निर्गत किया गया है।