जहानाबाद न्यायालय परिसर में 9 मई को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत।

Breaking news News बिहार

प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर जागरुकता रथ को किया रवाना।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिला न्यायालय परिसर में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विकास कुमार एवं जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे ने संयुक्त रूप से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विकास कुमार ने बताया कि जागरूकता रथ के परिचालन का मुख्य उद्देश्य जन जन तक इस सुविधा का लाभ एवं अपने विवादों को राष्ट्रीय लोक अदालत में शामिल होकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में निपटारा कराना है।
उन्होंने बताया कि ल॑बित मुकदमों को बोझ कम करने हेतु आपसी सहमति से केस को समाप्त करना, सस्ता तथा सुलभ न्याय का लाभ उठाना चाहिए। इसमें वकील की भी आवश्यकता नहीं होती है।
वहीं उन्होंने बताया कि लोक अदालत में दोनों पक्षों को आपसी बातचीत के माध्यम से मुकदमे का निपटारा से रिश्ते भी कायम हो जाता है।
उन्होंने बताया कि आगामी 9 मई को पूर्वाहन 10 बजे से अपराहन 5 बजें तक आयोजित, राष्ट्रीय लोक अदालत में वादी एवं प्रतिवादी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ उठाएं।


वहीं उन्होंने बताया कि अन्य मामले जैसे बिजली बिल, वैवाहिक/पारिवारिक विवाद,भू -अर्जन, राज्स्व से सम्बंधित सहित अन्य मामलों का निपटारा भी किया जाएगा।
इस मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी निपुन कुमारी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार ब्रजेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।