
रामपुर मनिहारान 5 मई
कस्बे के डी.ए.वी विद्यालय प्रांगण में स्पिक मैके कार्यक्रम के जरिए भारतीय शास्त्रीय संगीत का भव्य कार्यक्रम हुआ
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को अपनी सांस्कृतिक संगीत धरोहर से जोड़ना और उनमें शास्त्रीय कला के प्रति रुचि और चेतना जाग्रत करना रहा। प्रसिद्ध सारंगीवादक उस्ताद कमाल साबरी और तबला वादक फरदीन ने अपनी कलात्मक निपुणता से उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को पूरी तरह मंत्रमुग्ध और भावविभोर कर दियाइन दिग्गज कलाकारों की शानदार प्रस्तुति से विद्यालय का वातावरण पूरी तरह सुरों से सराबोर हो गया प्रधानाचार्य श्रीमती निशा सैनी ने इस सांस्कृतिक आयोजन को संभव बनाकर विद्यार्थियों और शिक्षकों को शास्त्रीय संगीत की अनमोल विरासत से परिचित कराया।इस आयोजन के दौरान विद्यालय का स्टाफ भी उपस्थित रहा।
