रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/ओवरब्रिज चालू होने से स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान 5 मई
दिल्ली यमुनोत्री हाईवे के ओवरब्रिज पर सड़क निर्माण का कार्य पूरा होने से वाहन चालकों को वर्षों पुराने जाम से बड़ी राहत मिली

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

जानकारी के अनुसार लगभग तीन वर्ष पूर्व शुरू हुई इस परियोजना में विभिन्न कारणों से हो रही देरी के चलते लोगों को घंटों रेलवे क्रॉसिंग पर फंसकर भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। निर्माण कार्य में देरी की वजह से न केवल यातायात व्यवस्था चरमराई हुई थी, बल्कि उड़ती धूल और खराब रास्तों ने स्थानीय नागरिकों का जीना भी दुरभर हो गया था।एनएचएआई द्वारा पिछले कई दिनों से आवागमन बंद कर ओवरब्रिज पर सड़क डालने का काम अब लगभग पूरा कर लिया गया है जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।इस पुल के पूरी तरह चालू होने से अब यात्रियों का सफर सुगम होगा और हाईवे पर दिन-प्रतिदिन उड़ने वाली धूल-मिट्टी की गंभीर समस्या से भी स्थायी निजात मिलेगी।