
जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी , शिवहर के निदेशानुसार आज दिनांक-08.04.2026 (बुधवार) को जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा शिवहर जिला अंतर्गत सभी पंचायतों में एक साथ उर्वरक प्रतिष्ठानों की जाँच करायी गई।
उक्त जाँच के क्रम में पिपराही प्रखंड अन्तर्गत मिनापुर बलहा पंचायत के मेसर्स किसान बीज भण्डार, मीनापुर बलहा, प्रो०-लाल बाबू गुप्ता के प्रतिष्ठान में पायी गई अनियमितताओं के विरुद्ध कारवाई करते हुए अवैध उर्वरक गोदाम को सील कर दिया गया एवं स्थानीय थाना-पिपराही में उर्वरक निरीक्षक-सह-कृषि समन्व्यक श्री राजीव रंजन के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गई। साथ ही जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा उक्त प्रतिष्ठान की अनुज्ञप्ति रद्द कर दी गई।
