
रामपुर मनिहारान
शिवपुरी स्थित श्री शिव मंदिर में स्थापित होने वाली मूर्तियों का गुरुवार को बैंड-बाजों के साथ भव्य नगर भ्रमण कराया गया।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
गुरुवार को मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के बाद श्री खाटू श्याम जी, श्री काल भैरव की मूर्ति और श्री शनि देव की शिला को रथ यात्रा के जरिए विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण कराया इस रथ यात्रा का उद्घाटन मुकेश अग्रवाल, रविन्द्र चौधरी, डॉ. किरण पाल व मधु शर्मा ने किया, जिसके बाद रास्तों में श्रद्धालुओं ने मूर्तियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।बैंड-बाजों की मधुर धुनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया और नगर का भ्रमण करते हुए सभी रथ वापस शिव मंदिर परिसर में पहुंचे।इन सभी पवित्र मूर्तियों और शिला को शुक्रवार के दिन पूरे विधि-विधान और प्राण-प्रतिष्ठा के साथ मंदिर में स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ विनोद शर्मा प्रमिला शर्मा, विजय शर्मा अमीन ,सपना शर्मा, मनोज शर्मा रहे। रथ यात्रा में मंदिर समिति अध्यक्ष मनोज शर्मा , प्रेमचंद शर्मा, प्रधानाचार्य दीपक श्रीवाल,अजय सिंघल, मोहन मित्तल, वंदना कर्णवाल, संतोष , सरोज शर्मा, सुषमा, सीमा चौधरी, हरिओम शर्मा, सुरेन्द्र चौधरी बॉबी, प्रधानाचार्य सुरेंद्र चौहान, आदि उपस्थित रहे।

