
रामपुर मनिहारान
डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
गुरुवार को स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में
विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाना,नारा लेखन और भाषण के माध्यम से समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का बोध कराने के लिए विद्यालय परिसर में उत्साह के साथ वृक्षारोपण का कार्य भी किया गया।स्कूल की प्रार्थना सभा में पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रियूज, रीसायकल के महत्व पर विस्तार से बताया इन सभी कार्यक्रमों ने छात्रों को प्रकृति से जुड़ने और धरती को बचाने के प्रति अपनी अहम भूमिका को समझने का अवसर प्रदान किया।कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर एक स्वच्छ एवं हरित वातावरण हमेशा बनाए रखने का दृढ़ संकल्प लिया।
