
रामपुर मनिहारान 29 मार्च
कस्बे में दिल्ली रोड स्थित मदरलैंड पब्लिक स्कूल में रविवार को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम ‘प्रयास’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
समारोह का विधिवत शुभारंभ सहारनपुर के महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, एसपी सिटी व्योम बिंदल और नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान ने संयुक्त रूप से किया। तदोपरांत अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया। प्रधानाचार्या डॉ. शालू कुमारी ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला और बच्चों के परीक्षा परिणामों की घोषणा की।प्रबंधक इंजीनियर सत्य संयम भुर्यान ने विद्यालय की आगामी शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों के बारे में उपस्थित अभिभावकों को जानकारी दी।समारोह के दौरान सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के नामों की घोषणा कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ— श्वेता, भुर्यान और तंजीम सिद्दीकी आदि— का विशेष सहयोग रहा। मंच का बेहतरीन संचालन आहना सिंह, दीया सिंह और मनोज भुर्यान ने किया।

