पटना के पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हो रही 92 वीं एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंजली ने जिता स्वर्ण पदक।

Breaking news News बिहार

जहानाबाद जिले के बेटी स्वर्ण पदक विजेता अंजली ने किया जिले का नाम रौशन।

जहानाबाद- मखदुमपुर से विकाश कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -मखदुमपुर -जिले की बेटी अंजलि कुमारी ने 92वीं बिहार राज्य जूनियर-सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।

यह प्रतियोगिता 10/06/2026 से 13/06/2026 तक पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सम्पन्न हुई। इस प्रतियोगिता में अंजलि ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा और फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
इस बात की जानकारी संघ के सचिव राजेश कुमार ने बताते हुए कहा कि अंजलि प्रतिदिन कठिन परिश्रम करती हैं। वे नियमित रूप से एरोड्रम मैदान में अभ्यास करती हैं। उनके माता-पिता का भी भरपूर सहयोग मिलता रहा है। आज अंजलि जिले की लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।

इस खुशी के मौके पर जहानाबाद जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अजीत कुमार, सचिव राजेश कुमार, जिला रग्बी कोच अविनाश कुमार, जिला कबड्डी संघ के सचिव निवास कुमार, शारीरिक शिक्षक गजेंद्र कुमार एवं टीम मैनेजर सोनू कुमार ने अंजलि को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

संघ के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि अंजलि पूर्व में भी जिले के लिए कई पदक जीत चुकी हैं। संघ द्वारा उन्हें हरसंभव मदद दी जाएगी ताकि वे राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन कर सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार सरकार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना खिलाड़ियों के लिए बेहद प्रेरणादायक है।