
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने जिला मुख्यालय के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा संचालन का जायजा लिया। साथ ही उपस्थित केंद्र अधीक्षक सहित दंडाधिकारियों को सभी जरूरी निर्देश दिए। इस क्रम में श्री परशुराम गिरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीवधारा एवं बी डी वर्ल्ड स्कूल चंद्रहीया परीक्षा केंद्र का भी भ्रमण किया। डीएम ने पदाधिकारियों को परीक्षा को हर हाल में कदाचार मुक्त और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने का निर्देश दिया।
