
*उमेश सहनी राज्य व्यूरो बिहार*
कांटी प्रखंड प्रमुख कृपा शंकर शाही के गाड़ी पर नरसंडा ओवरब्रिज के समीप अज्ञात बाईक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर फ़रार हो गया। हालांकि गनीमत रही कि तब प्रमुख कृपा शाही स्वयं गाड़ी मौजूद नहीं थे। जिससे एक बड़ा हीदसा टल गया। ड्राईवर उनकी गीड़ी लेकर एक व्यक्ति को घर छोड़कर वापस अपने घर श्रीसिया लौट रहा था। इसी बीच नरसंडा ओवरब्रिज के समीप अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। घटना करीब आज रात 10:30 pm की बताई गई है। प्रमुख कृपा शाही ने इसकी सूचना कांटी SHO को दी हैं, इस संबंध में उन्होंने बताया कि किसी से कोई अदावत नहीं हैं, अब किसने किस नियत से गोली चलाई हैं यह जांच का विषय हैं। इस संबंध में कल कांटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराएंगे। विदित हो कि वर्ष 2012 में कृपा शाही गो’ली का शिकार हुए थे, तब उनकी जान बची थी।
