
राज्स्व अपर समाहर्ता ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं पंचायत सचिव को अंचल कार्यालय से सम्बंध में दी जानकारी।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद – राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना तथा जिला पदाधिकारी,अलंकृता पाण्डेय के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता, राजस्व, अनिल कुमार सिन्हा ने समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में अंचल अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी के सामूहिक हड़ताल पर जाने के फलस्वरूप सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी एवं सभी राजस्व अधिकारी सह पंचायत सचिव का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन कर प्रशिक्षित किया गया।
अपर समाहर्ता ने बताया गया कि मुख्य रुप से तीन बिन्दुओं से सम्बंधित हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी पंचायत सचिव को जानकारी उपलब्ध कराई गई,जिसमें पहले दाखिल खारिज, दूसरा परिमार्जन और तीसरा ई-मापी है। अपर समाहर्ता ने बताया कि आज की प्रशिक्षण के उपरांत सभी राजस्व अधिकारी सह पंचायत सचिव कल दिनांक 19 मार्च, 2026 से कम से कम तीन से चार परिमार्जन एवं दाखिल खारिज के आवेदन का निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के आगामी संभावित समृद्धि यात्रा के दौरान परिमार्जन, दाखिल खारिज एवं ई-मापी की समीक्षा की जा रही है, इसके मद्देनजर आप सभी लंबित मामलो का ससमय निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वैसे राजस्व अधिकारी सह पंचायत सचिव जिनका अभी तक डोंगल एक्टिवेट नहीं हुआ है, कल तक आपना डोंगल अनिवार्य रूप से एक्टिवेट करा कर मामले का निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे।

