
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद – जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार फरार चल अपराधियों एवं मादक पदार्थों तथा अबैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार छापामारी एवं कारवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में सुचना प्राप्त हुई कि जिले के हुलासग॑ज थाना क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब की कारोबारी किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर हुलासग॑ज थाना अध्यक्ष ने अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ छापामारी की गई, फलस्वरूप एक महिला कारोबारी सहित 17 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि छापामारी में 17 लीटर महुआ शराब एवं कारोबारी महिला को गिरफतार किया गया। उन्होंने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
