
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद– जिला पदाधिकारी, जहानाबाद की अध्यक्षता में हुई बैठक के आलोक में पूरे जिले में बिहार दिवस 2026 के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
इसी परिपेक्ष्य में
विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया जा रहा है।
इस बात की जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी ने बताई कि जिले के सभी विद्यालयों में 11 और 12 मार्च 2026 को विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में छात्र-छात्राओं ने गणित ,ओलमपियाड, क्विज चित्रकला, रंगोली, लोकगीत, लोक संगीत और नुक्कड़ नाटक जैसी विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताई कि विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चयनित बच्चों के लिए 19 मार्च 2026 को प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके सफल संचालन हेतु सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को जिला स्तर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
उन्होंने बताई कि
प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे 20 मार्च 2026 को गाँधी स्मारक इंटर विद्यालय, जहानाबाद में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। विशेष बात यह है कि इस प्रतियोगिता में विद्यालयों के बच्चों के साथ-साथ जिले के सभी कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालयों (KGBV) की छात्राएं भी अपना प्रतिभा दिखाएंगी।

तत्पश्चात जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी 22 से 24 मार्च के बीच पटना में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जहानाबाद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उन्होंने बताई कि बिहार दिवस के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए 19 से 22 मार्च के बीच जिले के विभिन्न प्रखंडों और प्रमुख स्थानों पर कला जत्था की टीम द्वारा नुक्कड़ नाटकों का प्रदर्शन किया जाएगा।
