
राष्ट्रीय टच रग्बी प्रतियोगिता का खिताब बिहार टीम ने किया अपने नाम।
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित राष्ट्रीय टच रग्बी प्रतियोगिता के जूनियर केटेगरी में बिहार प्रथम स्थान प्राप्त कर खिताब अपने नाम किया,वही सीनियर केटेगरी में तृतीय स्थान प्राप्त करने में सफल रहा।
इस बात की जानकारी देते हुए जहानाबाद जिले टच रग्बी एसोसिएशन के सचिव विकाश कुमार ने बताया कि जहानाबाद जिले के रूपेश कुमार एवं अमन कुमार के कड़ी मेहनत तथा बेहतर खेल प्रदर्शन से बिहार टीम में जगह बनाते हुए बिहार की टीम को मेडल प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।,
साथ ही उन्होंने बताया कि बिहार की जूनियर टीम ने फाइनल के कड़े मुकाबले में जम्मू कश्मीर को 05-00 से पराजित कर खिलाब अपने नाम की वही बिहार सीनियर टीम राजस्थान को 05-00 से मात कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस मौके पर जहानाबाद टच रग्बी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप प्रकाश ने बताया कि जहानाबाद जिले के दोनों होनहार खिलाड़ी की कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है कि ये दोनो खिलाड़ी आज बिहार टीम में जगह बना कर खिलाब प्राप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही इस मौके पर समाज सेवी गौरव कुमार जहानाबाद रग्बी कोच प्रकाश कुमार, विक्रम कुमार, आकाश कुमार, रोहित कुमार, गौतम कुमार अन्य खिलाड़ियों ने प्रसन्नता जाहिर किया।
