
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में आज जिला सूचना एवं संपर्क कार्यालय के प्रधान सहायक राकेश कुमार के सेवानिवृत्ति के पश्चात एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन समाहरणालय अवस्थित सूचना भवन में किया गया।
इस अवसर पर जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी कोषागार कार्यालय से प्रवीण कुमार नीलम पत्र कार्यालय से राजेश कुमार सिंह, बैंकिंग कार्यालय से मुकेश पांडे लोक सूचना से उपेंद्र सिंह, रमेश प्रसाद, सूचना एवंजन संपर्क से गीता देवी जिला जनगणना कोषांग से गोपाल जी मिश्रा, अमरेश कुमार, राहुल कुमार, राशिद हसन, बाल संरक्षण कार्यालय से पवन कुमार, चंदन कुमार एवं समाहरणालय के विभिन्न कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ने सेवा निवृत्त प्रधान सहाय के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की एवं सेवानिवृत्ति के पश्चात उनके उत्तम स्वास्थ्य उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मंच संचालन गोपाल जी मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के मध्य में फूल माला अंगवस्त्र एवं उपहार जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी एवं कार्यालय कर्मियों व सहयोगी जनों ने उन्हें प्रदान किया।
