चोरों का आतंक, बंद मकान का बनाया निशाना, लाखों रुपए की सम्पत्ति सहित नगद रुपए सहित लेकर हुआ फरार।

Breaking news News बिहार

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जहां बंद मकान का निशाना बनाते हुए चोरों ने नगद रुपए सहित लाखों रुपए के जेवरात चुरा कर ले भागा।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के नगर अध्यक्ष थाना क्षेत्र के दक्षिणी दौलत पुर के प्रशुराम नगर नियर बाइपास के पास बीते रात्रि चोरों ने बंद मकान से नगद रुपए सहित करीब दस लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात की चोरी कर ली।
बताया जाता है कि मकान मालिक नागेश कुमार बी एस एफ में कार्यरत हैं, जिनका मां का अचानक तबियत खराब हो गई, जिन्हें लेकर घर में ताला लगा इलाज हेतु अस्पताल चला गया।सुबह जब घर वापस आया तो देखा कि घर का मेन दरवाजा का ताला टुटा हुआ देखते ही होश उड़ गया,घर में प्रवेश किया तो पाया कि रुम में रखा आलमारी , गोदरेज तथा लाॅकर खुला हुआ है, जिसमें रखा हीरे, सोने एवं चादी का जेवरात तथा मकान में काम लगाने के लिए रखा पचास हजार रुपए भी गायब है।जिसे देखते ही डायल 112 की सुचना दी,खबर पाकर मौके पर पुलिस पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।
वहीं पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि आसपास की सी सी टी वी कैमरा से जांच पड़ताल किया जा रहा है, परंतु कैमरा दुर होने के फलस्वरूप स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है, लेकिन तीन संदिग्ध व्यक्ति घुमते नजर आ रहा है, परंतु चेहरा पता नहीं चल रहा है।

वहीं पीड़ित नागेश कुमार ने बताया कि चोरों ने करीब दस लाख रुपए के हीरे, सोने चांदी के जेवरात सहित पचास हजार रुपए नगद ले भागा। उन्होंने बताया इस सम्बन्ध में नगर थाना में लिखित आवेदन अज्ञात चोरों के विरुद्ध दिया है।
वहीं थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए, आसपास के सी सी टी वी कैमरा को खंगाला जा रहा है, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, तथा मामला को उद्भेदन जल्द ही करने का प्रयास तथा कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।