जिले में रसोई गैस का प्रयाप्त भंडार, नहीं होगी किल्लत।

Breaking news News बिहार


अफवाह न फैलाएं,होगी कार्रवाई, अफवाह फ़ैलाने वालों पर कड़ी नजर -जिला पदाधिकारी

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद – जिले में रसोई गैस की प्रयाप्त भंडार सुरक्षित है,किसी को भी रसोई गैस की कमी नहीं होने दिया जाएगा।इस बात की जानकारी साझा करते हुए जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे ने बताई कि जिले के सभी गैस वितरण एजेंसियो के प्रबंधकों के साथ बैठक के उपरांत बात कही। उन्होंने बताई कि जिले में रसोई गैस की प्रयाप्त भंडार है,आम लोग अफवाह फ़ैलाने वालों से बचें, अफवाह फ़ैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखने एवं कारवाई करने की बात कही। उन्होंने बताई कि जिले के सभी गैस एजेंसियों के प्रबंधक ने आश्वस्त किया है कि कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा अफवाह फैला कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। वैसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का आदेश अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताई कि पेट्रोलियम कंपनियों और स्थानीय एजेंसियों ने बताया है कि घरेलू ईंधन का अतिरिक्त स्टाक उपलब्ध है। जमाखोरी एवं कालाबाजारी की अभी तक कोई शिक़ायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने आम लोगों से अपील किया है कि पैनिक बुकिंग करने या गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। साथ ही साथ उपभोक्ताओं से अपील किया है कि पिछले सिलेंडर डिलेवरी के 25 दिनों के पश्चात ही नए सिलेंडर की बुकिंग करा सकते हैं। घरेलू उपभोक्ता ई -के वाई सी कराने की बात कही। राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार अब बिना ओ टी पी के भी बुकिंग सुविधा उपलब्ध कराई गई है। बुकिंग दर्ज होने के मात्र 2 या 3 दिनों के भीतर उपभोक्ता को घर तक सिलेंडर पहुंच जाएगी।
वहीं उन्होंने बताई कि अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि घरेलू एल पी जी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी, अवैध भंडारण पर कड़ी निगरानी रखें, तथा अनाधिकृत बिक्री पर रोक लगाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने बताई कि कही भी कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत मिलती है तो सम्बंधित व्यक्तियों एवं एजेंसियों के विरुद्ध विधी सम्मत कारवाई सुनिश्चित करें।
तथा सोशल मीडिया पर सतत् निगरानी रखते हुए अफवाह फ़ैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
उन्होंने बताई कि आज की बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा,वरिय उप समाहर्ता सह जन सम्पर्क पदाधिकारी निपुन कुमारी,जिला आपूर्ति पदाधिकारी होमा इरफान,सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, एवं जिले के सभी गैस वितरण एजेंसियो के प्रबंधक उपस्थित रहे।