
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -रतनी -जिला खनन पदाधिकारी ने निरीक्षण के क्रम में एक अवैध रूप से बालु लदा ट्रैक्टर को जप्त किया एवं शकूराबाद थाना को सुपूर्द कर, ट्रैक्टर मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जिला खनन पदाधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि, जानकारी मिल रही थी कि शकूराबाद थाना क्षेत्र में अवैध रूप से मोरहर एवं बलदैया नदी से बालु माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर बालु का उठाव कर बेचा जा रहा है। सुचना के आधार पर आज शुक्रवार को शकूराबाद थाना क्षेत्र में छापामारी के क्रम में घेजन -शकूराबाद रोड में सावन बिगहा के पास एक बालु लदा ट्रैक्टर जा रहा था, जिसे पिछा किया गया, तो ट्रैक्टर चालक गाड़ी खड़ा कर भागने में सफल रहा, परंतु गाड़ी को जप्त कर शकूराबाद थाना को जिम्मा सौंपा। वहीं उन्होंने बताया कि ट्रेक्टर में करीब 80 सी एफ टी बालु पाया गया, हालांकि ट्रैक्टर बिना नम्बर प्लेट का है, फलस्वरूप फिलहाल ट्रैक्टर मालिक का जानकारी उपलब्ध नहीं हो सका, इसलिए अज्ञात ट्रैक्टर मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं उन्होंने बताया कि जानकारी प्राप्त की जा रही है कि ट्रैक्टर किसकी है और कहां की है। उन्होंने बताया कि अवैध रूप से बालू माफिया के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगा।

