
घर से ससुराल जाने को बीते 24 जून को निकली महिला का कोई अता पता नहीं।
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -रतनी –शकूराबाद थाना क्षेत्र से एक बड़ी ही सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, जहां थाना क्षेत्र के ग्राम रतनी बाजार से अपने साथ करीब डेढ़ साल एक बच्चा लिए हुए महिला बीते 24 जून को अपने ससुराल कानपुर के लिए निकली, परंतु अबतक न पहुंचने पर घर वालों में किसी अनहोनी घटना को लेकर काफी चिंतित हो गए है।
थाना क्षेत्र के ग्राम रतनी बाजार निवासी श्रीमती देवी पति स्व रामविनय प्रसाद ने थाना में लिखित आवेदन देकर खोजबीन करने का अनुरोध किया है। उन्होंने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि मेरी पुत्री शिवानी कुमारी जो उत्तरप्रदेश के कानपुर जिला अन्तर्गत घाटनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर झबैया निवासी बिरेंद्र के साथ सादी सम्पन्न हुआ था। उन्होंने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि मेरी पुत्री को एक बच्ची तथा एक बच्चा भी है,जो अपने साथ करीब डेढ़ साल के बच्चे को लिए हुए है, और बीते 24 जून को अपने पति जो सुरत में रहता है, कहकर गई कि मैं अपने पति के यहां जा रही हूं। लेकिन आज तक न तो सुरत पहुंच सकी और न अपने ससुराल कानपुर।

महिला ने थाना अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि कृपया मेरी पुत्री को खोजबीन करने का प्रयास करें।
वहीं अपर थाना अध्यक्ष सोहन कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए कारवाई प्रारंभ कर दी गई है। महिला ने पुत्री तथा बच्चे को फोटो भी साथ शेयर किया है।
