अबैध शराब कारोबारी के खिलाफ चलाया गया अभियान में 10 लीटर महुआ शराब बरामद।

Breaking news News बिहार

कारोबारी फरार,प्राथमिकी दर्ज।

जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -रतनी – अबैध रुप से शराब की बिक्री करने में,शराब कारोबारी वाज नहीं आ रहा है, जबकि बिहार में शराब बंदी कानून लागू है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शकूराबाद थाना की पुलिस लगातार अबैध शराब कारोबारी के विरुद्ध छापामारी की जा रही है।
इसी कड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर आज शनिवार को शकूराबाद थाना की पुलिस अबैध शराब कारोबारी के विरुद्ध छापामारी में 10 लीटर महुआ शराब थाना क्षेत्र के ग्राम रोसतमचक से बरामद किया है।
थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम रोसतमचक में अबैध शराब को बेचा जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम रोसतमचक निवासी जितेंद्र बिंद एवं कईल बिंद के घर के पास रखा पुआल से 10 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया गया, वहीं शराब कारोबारी पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गया। उन्होंने बताया कि दोनों शराब कारोबारी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जा रही है।