
रामपुर मनिहारान
विधानसभा रामपुर मनिहारान के ग्राम पहांशु और घाटहेड़ा में भाजपा विधायक देवेंद्र नीम ने सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण
किया।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
इस निरीक्षण के दौरान विधायक ने वहां मौजूद किसानों से सीधा संवाद करके उनकी सभी समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना।उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों और केंद्र प्रभारियों को गेहूं की तौल में पूरी पारदर्शिता बरतने के सख्त निर्देश दिए।विधायक ने स्पष्ट किया कि तौल में एक ग्राम की भी हेराफेरी बर्दाश्त नहीं होगी और किसानों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि किसान का पसीना हमारी प्रगति का आधार है, इसलिए उनके साथ कोई भी अन्याय या शोषण कतई स्वीकार्य नहीं है विधायक ने चेतावनी दी कि यदि कहीं भी कोई अनियमितता पाई गई तो दोषियों के खिलाफ तत्काल कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

